विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नामजद आरोपी दिलीप तिर्की गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 19, 2026

विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नामजद आरोपी दिलीप तिर्की गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सिमडेगा: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े चर्चित प्रकरण में सिमडेगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी दिलीप तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसे रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा जंगल से गिरफ्तार किया। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली। गिरफ्तारी के बाद जिले में एक बार फिर यह प्रकरण चर्चा में आ गया है। मामले को लेकर गुरुवार को डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधायक भूषण बाड़ा पर आरोप लगाने वाली नाबालिग बच्ची के परिजनों की ओर से पाकरटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में नाबालिग के अपहरण तथा उसे कथित रूप से दबाव में रखकर विधायक के विरुद्ध बयान दिलवाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पाकरटांड़ थाना कांड संख्या 25/2026, दिनांक 13 नवंबर 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें दिलीप तिर्की और अभिषेक भारती को नामजद आरोपी बनाया गया था।

See also  निकाय चुनाव के दौरान बागी हुए नेताओं पर बीजेपी सख्त, 20 को शो-कॉज देने की तैयारी

एसपी के निर्देश पर गठित हुई थी विशेष टीम
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस को दिलीप तिर्की के रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन्हा जंगल में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग को भी किया गया निरुद्ध
डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची को भी निरुद्ध किया है। वहीं,दूसरे नामजद आरोपी अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार दिलीप तिर्की सिमडेगा जिले के डूमरटोली का निवासी है और उसकी उम्र 36 वर्ष है।

दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी पर टिकी नजर
दिलीप तिर्की की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की कार्रवाई दूसरे नामजद आरोपी अभिषेक भारती की तलाश पर केंद्रित है। मामले के विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार में ऑटो-बाइक खरीदना हुआ महंगा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now