सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में बिहार ने किया बड़ा उलटफेर, चर्चित चेहरों से भरे दिल्ली को हराया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 18, 2026

पटनाः बिहार ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर करते हुए खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मजबूत दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से शिकस्त दे दी है। वैभव सूर्यवंशी के भारतीय ए टीम से जुड़ने के बाद सूरज कश्यप को टीम की कप्तानी सौंपी गई और उनके नेतृत्व में बिहार ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। रेलवे को हराने के बाद बिहार ने अब दिल्ली को 2 विकेट से मात दी है। इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। लेकिन बिहार के बल्लेबाजों ने आखिरी ओवरों तक संघर्ष करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

225 रनों का लक्ष्‍य 20वें ओवर में क‍िया हासिल
दिल्ली के 225 रनों के बड़े लक्ष्य को बिहार ने 19.5 ओवर में हासिल कर जीत दर्ज की। कागजों पर दिल्ली की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही थी। टीम में आईपीएल का अनुभव रखने वाले नीतीश राणा, प्रियांश आर्या, सुयश शर्मा, दिग्वेश राठी, यश ढुल और हिम्मत सिंह जैसे नाम शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी की गैर मौजूदगी में उतरी बिहार की टीम के 11 खिलाड़ियों में एक भी आइपीएल खेलने वाला चेहरा नहीं था।

See also  धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे इरफान और नन्हें का एनकाउंटर, तीसरा अपराधी भागने में हुआ कामयाब

दिल्‍ली की ओर से यश ढुल ने लगाया शतक
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने यश ढुल के शतक (125) और तेजस्वी दहिया के अर्धशतक (51) की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 224 रनों का स्कोर खड़ा किया और बिहार के सामने 225 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

cricket 1 1794990122168 v 1

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम ने शुरुआत से ही निडर खेल दिखाया। आइपीएल स्टार्स से सजी दिल्ली की गेंदबाजी बिहार के बल्लेबाजों के सामने टिक न सकी।
बिहार की ओर से आयुष लोहारुका ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की अहम अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं विपिन सौरव ने भी 49 रनों की आक्रामक पारी खेलकर जीत की मजबूत नींव रखी। अंतिम ओवरों के चरम रोमांच के बीच बिहार के बल्लेबाजों ने अपना संयम नहीं खोया और एक गेंद शेष रहते हुए इस नामुमकिन से लगने वाले लक्ष्य को आसानी से पार कर लिया। तीन विकेट के साथ 25 रन बनाने वाले राघवेंद्र प्रताप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

See also  बंगाल में अभिषेक बनर्जी के बाद अब कल्याण बनर्जी पर हमला, हुगली में ज्ञापन सौंपने जाते वक्त हुई मारपीट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now