चान्हो में मेला घूमने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 17, 2026

chanoho thana

चान्हो : थाना क्षेत्र में मेला घूमने गई एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक नाबालिग किशोर को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, 15 नवंबर को किशोरी और उसकी सहेली को बोलेरो से दूसरे स्थान पर स्टेज कार्यक्रम दिखाने के बहाने ले जाया गया था। बाद में घर पहुंचाने की बात कहकर आरोपियों ने किशोरी को चान्हो थाना क्षेत्र के हर्रा जंगल ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, उसकी सहेली के साथ भी छेड़छाड़ किए जाने का आरोप है।

इस मामले में बोलेरो चालक समेत छह युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मांडर थाना क्षेत्र के करगे गांव निवासी जतरु उरांव, लक्ष्मण उरांव और सोनू उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, एक नाबालिग किशोर को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  NEET UG Re-examination में सेंधमारी की कोशिशः परीक्षार्थी की जगह बैठे सॉल्वर, पांच मेडिकल छात्रों समेत 24 गिरफ्तार, 40 लाख रुपए में डील
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now