ट्रेनिंग नहीं पूरी की तो…, झारखंड के 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 14, 2026

बिहार में शिक्षकों के अटेंडेंस पर शिक्षा विभाग सख्त, 30 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

Ranchi: झारखंड के 30,715 शिक्षकों को छह दिसंबर तक प्रशिक्षण ले लेना होगा। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी। धनबाद में 53 फीसदी शिक्षकों ने अब तक प्रशिक्षण नहीं लिया है। वहीं, कोडरमा, खूंटी, गढ़वा और साहिबगंज में 31 से 36 फीसदी शिक्षकों ने प्रशिक्षण नहीं लिया है। वहीं, बोकारो, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला और लोहरदगा ही ऐसे जिले हैं जहां 80-84 फीसदी के बीच शिक्षकों ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है।

90 दिनों का है समय

राज्य के सरकारी स्कूलों के पहली से 12वीं तक के सभी शिक्षकों को अपने सतत विकास के लिए प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। जो शिक्षक प्रशिक्षण पूरा नहीं करेंगे उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को 90 दिनों के अंदर शिक्षकों को पूर्ण करना अनिवार्य है, बावजूद इसके पूरा नहीं कर सके हैं। ऐसे शिक्षकों के लिए 17 नवंबर से प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो रहा है, जो छह दिसंबर तक चलेगा।

See also  रांची में रियल एस्टेट की दो बड़े ग्रुप पर आयकर की छापेमारी, हाईटेक बिल्डर्स पानस रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर रेड

6 दिसंबर लास्ट डेट

पहली से 12वीं तक के शिक्षकों का ऑनलाईन प्रशिक्षण 90 दिनों की समयावधि के अंदर पूर्ण करना अनिवार्य था, लेकिन 90 दिनों की समयावधि पूर्ण होने के बाद भी शिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण शुरू करने के बाद भी पूर्ण नहीं किया गया है। शिक्षकों को 50 घंटे का ऑनलाइन सतत पेशेवर विकास प्रशिक्षण पूर्ण करना अनिवार्य है। जिन शिक्षकों ने अब तक प्रशिक्षण प्रारंभ नहीं किया है या अधूरा छोड़ा है, वे 17 नवंबर से छह दिसंबर के बीच इसे पूरा कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now