Chhat Puja 2026 खरना आज: पूजा के लिए ये है 27 मिनट का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें विधि और नियम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 14, 2026

chhat-puja

Chhath Kharna Puja 2026: आज 14 नवंबर 2026, शनिवार को छठ महापर्व का दूसरा दिन यानी खरना है। खरना के दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम को छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा करते हैं। इसके बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। क्या आप जानते हैं कि खरना की पूजा के लिए कौन-सा समय सबसे शुभ माना है और इस दिन किन नियमों का पालन करना जरूरी है? आइए जानते हैं खरना पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम, ताकि व्रत की परंपरा में कोई चूक न हो।

Kharna Puja 2026 Muhurat: बिहार-झारखंड में खरना पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

शास्त्रों के अनुसार, खरना की पूजा और प्रसाद बनाने की प्रक्रिया सूर्यास्त के बाद शाम के समय यानी गोधूलि बेला या प्रदोष काल में शुरू होती है। बिहार और झारखंड में खरना पूजा के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार है।

Kharna Puja Time Patna: पटना में खरना पूजा का शुभ मुहूर्त

पटना में खरना पूजा के लिए गोधूलि मुहूर्त शाम 05:01 बजे से 05:28 बजे तक रहेगा। इस तरह व्रतियों को पूजा के लिए कुल 27 मिनट का शुभ समय मिलेगा। मिथिला पंचांग के अनुसार, खरना पूजा के लिए यह मुहूर्त पूरे बिहार में मान्य है। इस अवधि में खरना पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है।

See also  एक को राजभवन, दूसरे को जेल, करप्शन पर सरयू राय के सवाल किस ओर कर रहे है इशारा

Kharna Puja Time Ranchi: रांची में खरना पूजा का शुभ मुहूर्त

मिथिला और महावीर पंचांग के अनुसार, रांची में खरना पूजा के लिए गोधूलि मुहूर्त शाम 05:04 बजे से 05:30 बजे तक रहेगा। यहां व्रतियों को खरना पूजा के लिए कुल 26 मिनट का शुभ समय मिलेगा। पूजा का यह मुहूर्त पूरे झारखंड के लिए मान्य है. इस अवधि में खरना पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है।

शहर (City)गोधूलि मुहूर्त (Kharna Puja Time)कुल अवधि (Duration)मान्यता / पंचांग
पटना (Patna)शाम 05:01 बजे से 05:28 बजे तक27 मिनटमिथिला पंचांग (संपूर्ण बिहार)
रांची (Ranchi)शाम 05:04 बजे से 05:30 बजे तक26 मिनटमिथिला और महावीर पंचांग (संपूर्ण झारखंड)

Kharna 2026 Puja Vidhi: खरना पूजा विधि

स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें: खरना के दिन व्रती सुबह से ही निर्जला उपवास रखें। शाम को पूजा से पहले स्नान करके स्वच्छ नए वस्त्र पहनें. इसके बाद पूजा स्थल की अच्छी तरह साफ-सफाई करें और वहां गंगाजल छिड़कें।

मिट्टी के चूल्हे पर बनाएं प्रसाद: खरना का प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर बनाने की परंपरा है। इसमें गेहूं के आटे की रोटी और गुड़ की खीर तैयार की जाती है. प्रसाद बनाते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।

See also  वोटर अधिकार यात्रा में आज शामिल होंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, बिहार के सियासी रण में उतरेगी भाई और बहन की जोड़ी

छठी मैया और सूर्यदेव का स्मरण करें: प्रसाद तैयार होने के बाद पूजा स्थल पर दीप जलाएं। छठी मैया और सूर्यदेव का ध्यान करते हुए फल, फूल और प्रसाद अर्पित करें. परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करें।

गोधूलि बेला में करें खरना पूजा: खरना की पूजा शाम के समय गोधूलि बेला में करना शुभ माना जाता है। इस दौरान विधि-विधान से पूजा करें और छठी मैया से व्रत को निर्विघ्न (बिना किसी रुकावट के) पूरा करने की प्रार्थना करें।

पूजा के बाद ग्रहण करें प्रसाद: पूजा संपन्न होने के बाद व्रती सबसे पहले गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों और लोगों के बीच प्रसाद बांटा जाता है।

शुरू होता है 36 घंटे का निर्जला व्रत: खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प करते हैं। इस दौरान अन्न और जल ग्रहण नहीं किया जाता. छठ व्रत का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद होता है।

Kharna Puja Niyam: खरना पूजा के नियम

Dos for Kharna Puja: खरना पूजा में क्या करें?

  • सुबह स्नान करें: खरना के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ व नए वस्त्र धारण करें और मन में छठी मैया का ध्यान करें।
  • निर्जला उपवास रखें: परंपरा के अनुसार, व्रती पूरे दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए उपवास रखते हैं।
  • घर की सफाई करें: पूजा स्थल और प्रसाद बनाने वाली जगह को अच्छी तरह साफ रखें।
  • मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद बनाएं: परंपरा के अनुसार, आम की लकड़ी से जलने वाले मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर और गेहूं की रोटी बनाएं।
  • गोधूलि बेला में पूजा करें: शाम को छठी मैया और सूर्यदेव का स्मरण करते हुए विधि-विधान से पूजा करें।
  • पहले व्रती प्रसाद ग्रहण करें: पूजा पूरी होने के बाद व्रती गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करें। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों में प्रसाद बांटें।
  • सात्विक विचार रखें: पूरे दिन मन को शांत रखें और छठी मैया का स्मरण करें।
See also  रांची में थार ने 6 लोगों को कुचला, एक की मौत, 5 घायल, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

Kharna Puja Don’ts: खरना पूजा में क्या न करें?

  1. तामसिक भोजन से बचें: खरना के दिन लहसुन, प्याज और मांस-मछली जैसी चीजों का सेवन न करें।
  2. प्रसाद में अशुद्धता न होने दें: प्रसाद बनाते समय साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें. जूठे बर्तनों का इस्तेमाल न करें।
  3. व्रत के नियम न तोड़ें: खरना पूजा से पहले व्रती अन्न और जल ग्रहण न करें।
  4. क्रोध और विवाद न करें: इस दिन किसी से झगड़ा, अपशब्द या कटु व्यवहार करने से बचें।
  5. प्रसाद का अनादर न करें: खरना के प्रसाद को जूठा न करें और न ही उसका अपमान करें।
  6. पूजा में जल्दबाजी न करें: गोधूलि बेला में श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा करें।
  7. नकारात्मक विचारों से दूर रहें: मन में ईर्ष्या, द्वेष और किसी के प्रति बुरी भावना न रखें।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now