- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

बिहार में गैंगरेप पीड़िता से हैवानियत, लड़की को बदमाशों ने छत से फेंका, बंधक बना प्राइवेट पार्ट में डाला था कारतूस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2026

बिहार में गैंगरेप पीड़िता से हैवानियत, लड़की को बदमाशों ने छत से फेंका, बंधक बना प्राइवेट पार्ट में डाला था कारतूस

डेस्कः बिहार में गैंगरेप पीड़िता से हैवानियत की गई है। बेगूसराय जिले में चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव में जिस महिला से चार माह पहले बंधक बनाकर सामूहिक दरिंदगी कर उसके प्राइवेट पार्ट में कारतूस व लकड़ी के टुकड़े डाल दिए गए थे, उसे सोमवार रात करीब 12 बजे दो बदमाशों ने जबरन छत पर ले जाकर नीचे फेंक दिया। पीड़ित महिला का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।

पीड़िता ने बताया कि गांव के ही दो बदमाशों ने मोबाइल पर कॉल कर बुलाया। दरवाजा खोलने पर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद जबरन उठाकर छत पर ले गए और बाल पकड़ कर मारपीट कर छत से नीचे फेंक दिया। ट्रंक यानी बड़े बक्से पर गिरने से मुझे कमर में काफी चोट आई है। पीड़िता ने बताया कि उक्त दोनों बदमाशों से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। मुझे शक है कि चार माह पूर्व मेरे साथ हुई सामूहिक दरिंदगी की घटना के मामले में जो आरोपित जेल में हैं, उन्हीं लोगों ने इस घटना को अंजाम दिलवाया है।

See also  मधुबनी में ASI ने घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, 3 लोगों को लगी गोली

चकिया थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपित बदमाश घोंघल निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। विदित हो कि चार माह पूर्व महिला से हुई सामूहिक दरिंदगी के बाद गांव के ही रामू महतो व नीतीश महतो को चकिया थाने की पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि एक अन्य आरोपित सूरज महतो फरार चल रहा है। पुलिस सूरज के घर की कुर्की-जब्ती करने के साथ-साथ उसपर इनाम की भी घोषणा कर चुकी है।

बुआ के घर पहुंचाने का झांसा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म
इधर रोहतास जिले के डेहरी में रास्ता भटक गई नाबालिग छात्रा को बुआ के घर पहुंचाने का झांसा देकर ऑटो चालक ने अपने तीन साथियों के साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के अनुसार छात्रा रोहतास प्रखंड स्थित अपने बुआ के घर गई थी। इसी दौरान वह टहलने निकली और रास्ता भटक गई। वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने उससे पूछताछ की तो उसने रास्ता भूलने की बात बताई। महिलाओं ने एक ऑटो चालक को किराया देकर छात्रा को उसके बुआ के घर पहुंचाने का आग्रह किया। आरोप है कि चालक उसे गंतव्य तक ले जाने के बजाय अपने दो साथियों के साथ बारुण ले गया और वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह चालक छात्रा को छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया।

See also  FIFA World Cup 2026: मेसी का जादू बरकरार, अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now