रांचीः बड़कागांव से कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का धुर्वा स्थिति एचईसी परिसर में आवंटित आवास शनिवार को खाली करा लिया गया। विधायक बनाए जाने के बाद पूर्व में उन्हें आवंटित भवन अब विधायक पूल का हिस्सा नहीं रह गया हैं। इन भवनों को आधिकारियों को आवंटित कर दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने 10 दिनों पहले अंबा प्रसार के आवास को भी आईपीएस अधिकारी क्रांति कुमार गाडिदेशी के नाम पर आवंटित कर दिया था।

छोटी दीपावली के दिन आवास खाली कराए जाने से अंबा प्रसाद नाराज हो गई। उन्होंने आवास के सामने ही टेंब्ट लगवा लिया और परिवार के सदस्यों व सुरक्षा र्गाड के साथ दीपावली के दीये जलाए। उन्होंने कहा कि छोटी दीपावली के दिन उनके साथ इस तरह की कार्रवाई की गई। दीपावली के दिन वे अब कहां जाएंगी। सरकार ने उन्हें कहीं का भी नहीं छोड़ा।
अंबा प्रसार ने किसी का नाम लिए बगैर आरोप लगाया कि कुछ उनके और उनके परिवार के खिलाफ लगातार इस तरह की कार्रवाई करवा रहे हैं। टेंट में दीये जलाने के बाद देर रात तक वे परिवार और समर्थकों के साथ वहीं डटीं थीं।






