- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

Rise and Fall Season 2 के विनर बने शाहजाद पुनावाला, तेजप्रताप यादव ने निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 6, 2026

Rise and Fall Season 2 के विनर बने शाहजाद पुनावाला, तेजप्रताप यादव ने निष्पक्षता पर उठाए सवाल

DESK: रियलिटी शो Rise and Fall Season 2 के विजेता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, शहजाद पूनावाला ने इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। एक्स पर TheKhabriTweets और BBossLivefeed जैसे अकाउंट्स ने शहजाद को शो का विनर बताया है। बताया जा रहा है कि विजेता के तौर पर उन्हें 35 लाख रुपये की इनामी राशि और एक ट्रॉफी मिलेगी।

हालांकि, अभी शो का विजेता घोषित करने वाला एपिसोड प्रसारित नहीं हुआ है और मेकर्स की ओर से भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इससे पहले शहजाद टिकट टू फिनाले जीतने वाले सीजन के पहले कंटेस्टेंट बने थे। साथ ही उन्होंने दो बार अल्टीमेट रूलर का खिताब जीतकर भी रिकॉर्ड बनाया

कई सोशल मीडिया अकाउंट्स ने किया जीत का दावा

एक्स पर TheKhabriTweets ने पोस्ट कर लिखा कि शहजाद पूनावाला ने Rise and Fall Season 2 जीत लिया है। इसके बाद BBossLivefeed ने भी पोस्ट करते हुए उन्हें सीजन का विजेता बताया। इन पोस्ट के बाद शहजाद के फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। कई यूजर्स शहजाद की जीत का दावा कर रहे हैं।

बता दें, तेज प्रताप यादव ने भी एक्स पोस्ट के जरीए शहजाद की जीत पर मुहर लगाई है। इसके साथ ही साथ उन्होने रियलिटी शो की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाएं है। उन्होंने लिखा, “जीतना तो गौतम गुलाटी जी को ही था, जनता का प्यार और सपोर्ट भी पूरी तरह से उन्हीं के साथ था। ​लेकिन अब क्या कहें..यहां भी जनता के वोटो की चोरी कर ली गई, अब तो रियलिटी शोज़ भी निष्पक्ष नहीं रहे! भाजपाइयों ने अपने पुराने मिट्ठू -कटोरे कटोरे रहे शहजाद पूनावाला को चाटुकारिता का इनाम देने के लिए विनर बना दिया। असली हकदार गौतम गुलाटी थे, पर ट्रॉफी सौंप दी गई अपने चहेते को। ​रियलिटी शो के नाम पर जनता के वोटों और भावनाओं के साथ यह बहुत बड़ा धोखा है।”

See also  राहुल गांधी ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा अर्चना, निशिकांत के इलाक़े में निकली न्याय यात्रा

 

सोशल मीडिया पर सामने आ रही जानकारी के अनुसार, विजेता को 35 लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। हालांकि, इन दावों पर मेकर्स की आधिकारिक मुहर लगना अभी बाकी है।

करण पटेल को हराकर जीता था टिकट टू फिनाले

शहजाद ने टिकट टू फिनाले के मुकाबले में करण पटेल को हराया था। करण के साथ जशवंत बोपन्ना थे, जबकि शहजाद के पार्टनर ऋषभ जायसवाल बने थे। करण और जशवंत ने टास्क 35 मिनट 38 सेकंड में पूरा किया। वहीं, शहजाद और ऋषभ ने इसे 23 मिनट 46 सेकंड में खत्म कर जीत हासिल की।
गौतम गुलाटी को बचाया, दो रूलर्स को भेजा बेसमेंट
टिकट टू फिनाले जीतने के बाद शहजाद को 'फॉल का फरमान' के तहत रूलर्स की किस्मत तय करने का मौका मिला। उन्होंने स्वरा भास्कर और करण पटेल के बजाय गौतम गुलाटी को बचाया। इसके बाद गौतम ने रूलर्स की रैंकिंग की। स्वरा पहले, करण दूसरे और सोनम मलिक तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि मनीष कश्यप आखिरी नंबर पर थे। शहजाद ने मनीष कश्यप और सोनम मलिक को बेसमेंट भेजने का फैसला किया। अब सोशल मीडिया पर शहजाद की जीत और 35 लाख रुपये के इनाम की चर्चा है। दर्शकों को मेकर्स की आधिकारिक घोषणा और विजेता वाले एपिसोड का इंतजार है।
बीजेपी से दे चुके हैं इस्तीफा
रियलिटी शो में आने से पहले शहजाद पूनावाला अपने राजनीतिक फैसले को लेकर भी चर्चा में रहे थे। उन्होंने 30 जुलाई 2026 को बीजेपी के सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। 17 अगस्त को उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को दोबारा पत्र लिखकर अपना इस्तीफा स्वीकार करने और राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी से मुक्त करने की मांग की। शहजाद ने इसकी वजह गंभीर निजी और आर्थिक परिस्थितियों को बताया था। उन्होंने कहा था कि वह अब प्राइवेट सेक्टर में काम करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के विचारों का समर्थन जारी रखेंगे। उनका कहना था कि वह संगठन छोड़ रहे हैं, व्यक्ति और विचारधारा नहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now