रांची के कांके में संजय करमाली के घर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 30, 2026

रांची के कांके में संजय करमाली के घर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

रांचीः राजधानी के कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने प्रेम नगर निवासी संजय करमाली के आवास को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, इस गोलीबारी की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल दुबे गिरोह ने ली है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

See also  पांडेय गिरोह गैंगवार मामले में निशि पांडेय और निशांत सिंह समेत कई गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now