झारखंड में होमगार्ड भर्ती बहाली की दौड़ स्थगित, खराब मौसम बना बाधा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 29, 2026

झारखंड में होमगार्ड भर्ती बहाली की दौड़ स्थगित, खराब मौसम बना बाधा

रांचीः झारखंड में होमगार्ड भर्ती दौड़ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रामगढ़ में अर्नब चक्रवात की वजह से बिगड़े मौसम के कारण इस भर्ती दौड़ को स्थगित कर दिया गया है। पतरातू की महिला अभ्यर्थियों की आज होने वाली दौड़ परीक्षा स्थगित, शारीरिक दक्षता परीक्षा अगले आदेश तक टली गई है। चक्रवाती तूफान और बारिश के कारण जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।अगले आदेश तक स्थगित रहेगी परीक्षा, नई तारीख की घोषणा बाद में होगी। नई तारीख की जानकारी के लिए अभ्यर्थी को जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

तेज हवा के साथ होगी बारिश
29 अक्तूबर को पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका है। वहीं रांची में हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटा हो सकती है।

See also  चतरा में मृत बच्चों को जिंदा करने की उम्मीद में घंटो चला अंधविश्वास, झाड़-फूंक का खेल, बड़ी मशक्त के बाद हुआ अंतिम संस्कार

तापमान में भी गिरावट
राजधानी में बुधवार को दिन भर रुक रुक कर बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की कमी आ गयी। मंगलवार को 30.0 डिग्री के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई और यह 20 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान में अभी और गिरावट के आसार
अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान में गिरावट के दो दिनों में इसमें तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। जबकि, अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम 20.0 डिग्री रहा। जबकि, राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पाकुड़ का 31.4 डिग्री दर्ज किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now