झारखंड में अर्नब चक्रवात का असर, 15 जिलों में हो सकती है भारी बारिश, स्कूलें बंद, चार ट्रेन रद्द

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 28, 2026

झारखंड में अर्नब चक्रवात का असर, 15 जिलों में हो सकती है भारी बारिश, स्कूलें बंद, चार ट्रेन रद्द

रांचीः बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब वाला क्षेत्र बनने के साथ ही झारखंड के कई जिलों में मौसम बदलने लगा है। रांची सहित कई जिलों में मंगलवार शाम से ही बादल छा गये। वहीं पूर्वी सिंहभूम में बारिश शुरू भी हो गयी है। बुधवार सुबह राजधानी रांची में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में 28 व 29 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान को लेकर पूरे राज्यभर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30 नवंबर को यैलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 31 नवंबर को मौसम साफ रहेगा। इधर, मंगलवार को जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डालटनगंज में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और चाईबासा में 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

See also  झारखंड में आज से फिर बढ़ेगी गर्मी, 26 से 28 मार्च तक आंधी-बारिश का अलर्ट

28 और 29 अक्टूबर को बढ़ सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

28 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और आसपास के मध्य भागों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका है। दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

वहीं 29 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और आसपास के मध्य भागों में तेज हवाओं तथा वज्रपात का खतरा बना रहेगा। पूर्वी और निकटवर्ती मध्य झारखंड में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और चतरा समेत कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

30 अक्टूबर से मौसम में सुधार के संकेत
30 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके बाद 31 अक्टूबर और एक नवंबर को मौसम में राहत मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, एक और दो नवंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

See also  पिठोरिया में सरहुल शोभा यात्रा पर हुए हमले को लेकर थाने में FIR हुई दर्ज,आदिवासी संगठन ने की है कार्रवाई की मांग

स्कूल बंद
एहतियात के तौर पर, रांची और जमशेदपुर में स्कूलों को दो दिनों (28 और 29 अक्टूबर) के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है, जिससे केजी से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई प्रभावित होगी। इस बीच, विभिन्न सरकारी विभागों और परिवहन प्राधिकरणों ने अपनी तैयारियों को और बढ़ा दिया है।

रांची रेलवे डिवीजन और बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रशासन भी अलर्ट पर हैं। फिलहाल, रांची रेलवे डिवीजन द्वारा संचालित ट्रेन सेवाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है, और न ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उड़ानों को रद्द करने या उनका मार्ग बदलने के बारे में कोई घोषणा की गई है। दोनों ही विभाग मौसम की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और हालात के अनुसार आगे का फैसला लेंगे।

चार ट्रेन रद्द
हालांकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने टाटानगर से गुजरने वाली चार ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस और हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस कुछ निश्चित तारीखों पर रद्द रहेंगी।

See also  Dhanbad: अनुपमा सिंह का बढ़ रहा है क्रेज, मुखर और महिला प्रत्याशी होने से विरोधी खेमे में चिंता

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन तारीखों पर ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा:
राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस (18107): 29 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2026 तक
जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस (18108): 30 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2026 तक
हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस (18005): 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर, 2026 तक
जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (18006): 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now