ED के दो अधिकारी गिरफ्तार , CBI ने 5 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 23, 2026

ED के दो अधिकारी गिरफ्तार , CBI ने 5 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

डेस्कः CBI ने ED लखनऊ के अधिकारी और हेड कांस्टेलबल को पांच लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये इंफोर्समेंट ऑफिसर का नाम दीपक कुमार और कंस्टेबल का नाम मनोज द्विवेदी है।

सीबीआई लखनऊ ने ईडी के इस अधिकारी और सिपाही के खिलाफ लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। सीबीआई को की गयी शिकायत में ईडी के अधिकारी और सिपाही पर घूस मांगने का आरोप लगाया गया था।

 

शिकायतकर्ता ने कहा था कि उनके बेटे को ईडी ने अगस्त और सितंबर में दो सम्मन भेजा। इसके बाद ईडी के हेड कांस्टेबल उससे इस मामले में मदद करने के लिए 5 लाख रुपये घूस मांग रहा है। सीबीआई ने इस शिकायत की जांच की और सही पाया। इसके बाद आज योजनाबद्ध तरीके से दोनों को पाँच लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

See also  रांची में होने जा रहा है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का महाकुंभ, 17–18 जनवरी को RanchiHacks’26
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now