चारा घोटाले में 25 सालों से फरार सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल से कुछ दिन पहले ही लौटा था भारत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 23, 2026

चारा घोटाले

डेस्कः रांचीः चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार चल रहे घोषित आरोपी सत्येंद्र कुमार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने उसे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रेलवे स्टेशन से पकड़ा। आरोपी लंबे समय से जांच एजेंसी की गिरफ्त से बाहर था। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जा रहा है, जहां सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।

2001 में दायर हुई थी चाजर्शीट
सीबीआई के द्वारा दी गईं जानकारी के अनुसार, इस मामले में वर्ष 2001 में आरोपपत्र दाखिल किया गया था। इसके बाद सत्येंद्र कुमार फरार हो गया और मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुआ। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी का स्थायी वारंट जारी किया था। इसके बाद से सीबीआई उसकी तलाश में जुटी थी।

नेपाल में मिला था लोकेशन
सीबीआई ने आरोपी को पकड़ने के लिए लंबे समय तक तकनीकी निगरानी और अन्य माध्यमों से उसकी तलाश की। लगातार निगरानी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर उसकी लोकेशन नेपाल में होने का पता चला। हाल ही में आरोपी भारत लौटा था। जांच एजेंसी को सूचना मिली कि 22 अक्टूबर 2026 को सत्येंद्र कुमार मध्य प्रदेश के गुना से ट्रेन के जरिए लखनऊ जा रहा है। इसके बाद सीबीआई ने उसे गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित की। टीम लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने से पहले ही तैनात हो गई। आधी रात के आसपास स्टेशन पर पहुंचने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

See also  देवघर में पुलिस जवान पर जानलेवा हमला, हथियार छीनने की कोशिश, चोरी-छिनतई मामले की करने गए थे जांच

रांची की अदालत में होगी पेशी
सीबीआई के मुताबिक, सत्येंद्र कुमार को ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जा रहा है। यहां उसे संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा, ताकि चारा घोटाला मामले में उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now