जमशेदपुर: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-17 स्थित खान कॉम्प्लेक्स के 99 शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटों ने इमारत के एक हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया।

जमशेदपुर: मानगो के 99 शोरूम में लगी आग
बाइक और कार जलकर राख https://t.co/dnCHwO8okP
— Live Dainik (@Live_Dainik) October 19, 2026
घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। सूचना पर आजादनगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम मालिक इम्तियाज ने आग से करीब 8 से 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।








