डेस्कः पावर स्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह ने मुंगेर में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान कुछ ऐसा कहा जिसके बाद उनकी पुरानी जोड़ी रही अक्षरा सिंह को लेकर चर्चा एक बार फिर से शुरू हो गई। जिले के बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर में मां बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में आयोजित ‘सुपरस्टार नाइट्स’ के दौरान पवन सिंह ने अक्षरा सिंह का जिक्र किया, उनके प्रति अपनापन जताया और पुरानी बातों के लिए माफी भी मांगी।
‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू ..’ पवन सिंह के अंदाज पर बजीं तालियां
मंच पर प्रस्तुति के दौरान पवन सिंह ने अक्षरा सिंह का नाम लेते हुए कहा, ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है।’ उन्होंने अक्षरा के माता-पिता के प्रति भी सम्मान जताया। उनके इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिक्रिया दी। भोजपुरी संगीत के प्रशंसकों के लिए यह पल इसलिए खास रहा, क्योंकि दोनों कलाकारों की जोड़ी अतीत में काफी चर्चा में रही है।

‘अगर गलती हुई है तो दिल से सॉरी’
पवन सिंह ने मंच से कहा कि अगर उनकी किसी बात या व्यवहार से अक्षरा सिंह के माता-पिता को कभी दुख पहुंचा हो, तो वह हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर उनसे कोई गलती हुई है, तो वह उसके लिए सॉरी बोलते हैं. उनके इस सार्वजनिक बयान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।
‘कौन-कौन चाहता है कि हमारी जोड़ी फिर बने?’
पवन सिंह ने केवल माफी मांगने तक अपनी बात सीमित नहीं रखी. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि कौन-कौन अक्षरा सिंह और उन्हें फिर से एक साथ देखना चाहता है। इस सवाल पर पंडाल में मौजूद कई दर्शकों ने हाथ उठाकर और तालियां बजाकर अपना उत्साह जाहिर किया। इस प्रतिक्रिया ने दोनों कलाकारों की जोड़ी को लेकर चर्चा को एक बार फिर हवा दे दी।
मुंगेर में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह से मांगी माफी
@PawanSingh909
@AKSHARASINGH1
#Bihar #BiharNews #PawanSingh https://t.co/UtdsyjKUZw— Live Dainik (@Live_Dainik) October 19, 2026
अक्षरा सिंह के देवी गीत पर पवन सिंह ने लगाए ठुमके, बिखेरा सुरों का जादू
कार्यक्रम के दौरान उस वक्त रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया, जब पवन सिंह ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह के सुपरहिट देवी गीतों पर न सिर्फ अपनी आवाज दी, बल्कि जमकर थिरकते भी नजर आए। उन्होंने अक्षरा सिंह के प्रसिद्ध एलबम ‘दुलार देवी मइया के’ के सुपरहिट देवी गीत “पवन सिंह के भजन बजाके” पर शानदार डांस कर समां बांध दिया। इसके अलावा अक्षरा सिंह के कई अन्य गानों की धुनों पर भी पवन सिंह ने दर्शकों के साथ जमकर मस्ती की।
कभी अक्षरा का नाम सुनते गुस्सा होते थे वहीं आज अक्षरा सिंह के गाने पर नाच रहे और उनके परिवार से माफी भी मांग रहे हैं। https://t.co/Y5EchLpwlh
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) October 19, 2026
माफी मांग कर दिया साथ आने का संकेत
जनता के इस भारी उत्साह को देख पवन सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि वे जल्द ही अक्षरा सिंह के साथ नजर आएंगे और साथ मिलकर कार्यक्रम भी करेंगे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से बड़प्पन दिखाते हुए कहा— "अगर आप लोगों को लगता है कि मुझसे कभी कोई गलती हुई है, तो मैं सॉरी बोलता हूं। अगर अक्षरा जी के माता-पिता को मेरे चलते कभी कोई दुख या ठेस पहुंची हो, तो मैं उनसे भी हाथ जोड़कर सॉरी बोलता हूं और क्षमा मांगता हूं।"







