रांचीः दुमका विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल नहीं हो सके। रविवार शाम को उनसे जुड़ी एक भ्रामक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस भ्रामक खबर को तब और हवा मिली जब जेडीयू विधायक सरयू राय के सोशल मीडिया अकाउंट से बसंत सोरेन के निधन को लेकर झूठी खबर चली, हालांकि उन्होंने कुछ ही मिनट में इसका खंडन किया।
झूठी खबरों को जिस तरह से बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया उसने एक बार फिर से सवाल खड़ा कर दिया कि क्या हमारी संवेदनाएं और जिम्मेदारियां खत्म हो गई है। बिना किसी सही तथ्य के भ्रामक खबरों-अफवाहों को प्रसारित कर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के अनुज के अस्वस्थ होने की खबर को बिना तथ्यों की जांच किए जिस तरह का माहौल बनाया गया, वह बेहद चिंताजनक है।

हम सब जानते हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के छोटे भाई व दुमका विधानसभा क्षेत्र के विधायक वसंत सोरेन जी चिकित्सारत हैं।
चाहे कोई सार्वजनिक जीवन में हो या न हो, किसी के भी स्वास्थ्य जैसी अति महत्वपूर्ण सूचना को सार्वजनिक करने से पहले हमेशा विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इन परिस्थितियों में किसी भी फेक न्यूज़ को फैलाना न केवल ग़ैर ज़िम्मेदाराना हरकत है बल्कि उस व्यक्ति की निजता का हनन और उनके परिजनों की भावनाओं को भी आहत करना है।
इसलिए मेरा आग्रह है कि कृपया ऐसी किसी भी भ्रामक ख़बर पर विश्वास न करें और न ही आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि के बिना इसे शेयर करें।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि @BasantSorenMLA जी जल्द ही स्वस्थ होकर हम सबके बीच होंगे। ईश्वर से प्रार्थना कि उन्हें दीर्घायु करें। @JmmJharkhand @HemantSorenJMM
— Kunal Sarangi 🇮🇳 (@KunalSarangi) October 18, 2026
दरअसल, बसंत सोरेन बीमार हैं और उनका इलाज सिंगापुर के एक अस्पताल में चल रहा है। इस कारण वह अपनी मां के संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित न हो सके। उनके करीबियों का कहना है कि बसंत सोरेन की तबीयत को फिलहाल चिकित्सकों ने स्थिर बताया है।
इधर, रविवार को दिन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने एक्स एकाउंट पर बसंत सोरेन के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने की जानकारी देते हुए उनके स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि बीमारी की वजह से बसंत सोरेन अपनी माता रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म व संस्कार भोज में नहीं शामिल हो सके थे।







