- Advertisement -

कोलकाता भगदड़ मामले में दुर्गा पूजा आयोजक समेत 7 गिरफ्तार, TMC ने समिति के मुख्य संरक्षक और अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ मामले में दुर्गा पूजा आयोजक समेत 7 गिरफ्तार, TMC ने समिति के मुख्य संरक्षक और अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की

DESK: कोलकाता के चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में पूजा आयोजन समिति के सदस्य भी शामिल हैं। कोलकाता पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने कमेटी सचिव राजकुमार सेवदा, उपाध्यक्ष शांतनु दुबे, बांस ढांचा निर्माण से जुड़े बिप्लब मुखर्जी, सिक्योरिटी इंचार्ज सुमन चक्रवर्ती, राजेश पाल, कौशिक साहा व पिंटू हैं।

TMC का कहना है कि आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक देवदीप अधिकारी हैं, जो CM शुभेंदु अधिकारी के भतीजे हैं। समिति के अध्यक्ष विजय ओझा BJP विधायक हैं। इसलिए इन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस भगदड़ में 19 मौतें हो चुकी हैं। गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे हैं। कोलकाता पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की FIR दर्ज की है।

चश्मदीदों ने भारी बारिश और बेकाबू भीड़ को हादसे की बड़ी वजह बताया है। कोलकाता पुलिस चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है। कोलकाता पुलिस ने चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के मामले में आयोजकों और अन्य लोगों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेकर थ्प्त् दर्ज की है।

See also  आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप केस: दोषी संजय रॉय को उम्र कैद की सजा, जिंदगीभर जेल में रहना होगा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now