साहिबगंज: जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।






