- Advertisement -

ग्वालियर में तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 50 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत , 32 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 18, 2026

ग्वालियर में तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 50 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत , 32 घायल

डेस्कः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात करीब 1ः30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 50 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह हादसा रात करीब 1.30 बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। वह अनियंत्रित होकर मंदिर की बाहरी दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार गिर गई। इसके बाद मलबे में 40 से 50 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, अचानक आया ट्रक
घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा रात करीब 1.30 बजे हुआ।उसने कुछ लोगों को मौके पर ही दम तोड़ते देखा।प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ट्रक में क्षमता से ज्यादा सामान लदा हुआ था।

See also  एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ से'क्स करने वाले नेता पर FIR, वीडियो लीक होने के बाद ऐक्शन

ट्रक अचानक आया और कई दुकानों के साथ वहां मौजूद लोगों को कुचलता चला गया। इस हादसे में प्रत्यक्षदर्शी के भाई को भी चोटें आई हैं। उसने बताया कि घटनास्थल पर अभी भी अफरा-तफरी का माहौल है।अस्पताल के डॉक्टर सुधीर सक्सेना के मुताबिक, उनके अस्पताल में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, 4 से 5 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now