- Advertisement -

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में अब तक 19 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दिये जांच के आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 18, 2026

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में अब तक 19 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दिये जांच के आदेश

डेस्कः शनिवार को कोलकाता में चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हुए। घटना के बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें आयोजक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

चोरबागान पंडाल को सरकार द्वारा बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवॉर्ड से नवाजा गया था।इस पूजा को सूचना एजेंसी ने देवी दुर्गा सम्मान 2026 से सम्मानित किया।शनिवार रात यहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें इसके आयोजक भी शामिल हैं।
हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि पंडाल में आने-जाने के रास्ते, भीड़ को संभालने की व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त थे या नहीं। हादसे के बाद प्रशासन ने घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही रोक दी। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है। आयोजक समिति, निजी सुरक्षा कर्मियों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई गई है।

'जांच के लिए गठित होगी SIT'
मुख्यमंत्री देर रात तक अस्पताल में ही मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि उनके साथ मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मंत्री, विधायक, CP, DG, राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक भी यहां मौजूद हैं। सीएम ने इस मामले में SIT गठित करने की बात कही।उन्होंने कहा कि इस SIT में STF, CID और अन्य संबंधित संगठन शामिल होंगे। पीड़ितों के परिवार और वे चश्मदीद गवाह, जिन्होंने मुझे शुरुआती जानकारी दी थी, वे भी गवाही देंगे। इसके अलावा राज्य सरकार उन लोगों के परिवारों को 25 लाख रुपये और एक सरकारी 'ग्रुप-D' नौकरी देगी, जिनकी इस घटना में जान गई है।

See also  झारखंड के अफसरों पर भड़के गडकरी, कहा- एक तो नया प्रोजेक्ट लेकर आते नहीं, और जो चल रहा है उसे पूरा नहीं करते
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now