- Advertisement -

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की लूट, मनसा सिंह गेट के पास बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 17, 2026

बोकारो दिनदहाड़े 21 लाख की लूट, मनसा सिंह गेट के पास बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

बोकारोः माराफारी थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने 21 लाख रुपये की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना मनसा सिंह गेट के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हिटाची कंपनी का कर्मी विजय कुमार नया मोड़ से रुपये लेकर कुर्मीडीह स्थित कंपनी के एटीएम में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान बोकारो नाथ धाम शिव मंदिर के पास पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे रोक लिया।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर हाथापाई कर 21 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए।वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर उनका पता लगाया जा सके। दिनदहाड़े इतनी बड़ी रकम की लूट से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  ओडिशा से पासिंग आउट परेड करके वापस लौटे विस्थापित युवकों के चेहरे पर दिखा आत्मविश्वास,पकरी बरवाडीह खनन परियोजना की सुरक्षा में बनेंगे ढाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now