बोकारोः माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट में एक दर्दनाक घटना में बच्चे की जान चली गई। बच्चा बंदूक को खिलौना समझकर उससे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और गोली लगने से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहिल कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, परिवार वालों का कहना है कि बच्चे के मामा ने उसे बंदूक दी थी। परिजनों को भी इसकी जानकारी नहीं थी कि बंदूक असली है। घटना की सूचना मिलने पर माराफारी पुलिस मौके पर पहुंची और बंदूक को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, बच्चे के मामा की तलाश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बंदूक कहां से आई थी। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली कैसे चली। जिस हथियार से गोली चली है, वह लाइसेंसी था या गैर लाइसेंसी, इसकी भी जांच की जा रही है।





