रंगदारी नहीं देने पर महिला डॉक्टर से मारपीट, कपड़े फाड़ने की कोशिश, रांची के अरगोड़ा थाने में केस दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2026

रंगदारी नहीं देने पर महिला डॉक्टर से मारपीट, कपड़े फाड़ने की कोशिश, रांची के अरगोड़ा थाने में केस दर्ज

रांचीः राजधानी के हरमू में दो युवकों पर रंगदारी नहीं देने पर महिला डॉक्टर से गाली-गलौच और मारपीट करने का आरोप लगा है। इसके साथ ही साथ महिला डॉक्टर के कपड़े फाड़ने और गला दबाकर मारने की कोशिश करने का भी आरोप महिला डॉक्टर ने आरोपियों पर लगाया है। युवको ने महिला डॉक्टर को धमकाते हुए कहा कि रांची की जमीन पर रहना है तो पैसे देने ही पड़ेंगे। 52 वर्षीय डॉक्टर निशि कुमारी ने इस संबंध में अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें ज्ञान गौरव और सौरभ सुमन को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एफआईआर के मुताबिक यह घटना 13 अक्टूबर को सुबह करीब छह बजे हुई। डॉक्टर का आरोप है कि ज्ञान गौरव और सौरभ सुमन हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित फ्लैट में घुस गए। गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उनका हाथ खींचा और मर्यादा भंग करने की कोशिश की। पीड़िता के मुता​िबक उनका गला दबाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि जमीन पर रहना है तो पैसे देने ही होंगे।

See also  वायरल वीडियो में भरतनाट्यम कर रहा था हाथी? IFS अफसर का दावा, वह डांस नहीं बल्कि..

महिला डॉक्टर के अनुसार शोर सुनकर राम प्रजापति और अन्य लोग उन्हें बचाने पहुंचे। लोगों के आने के बाद भी उनपर कोई असर नहीं पड़ा। बल्कि दोनों युवकों ने राम प्र​जापति के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में डॉ. निशि कुमारी के दाएं कंधे में गंभीर चोट आई है। गले में दर्द है। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। उन्होंने कहा कि जब तक अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, उनमें पुलिस का डर नहीं होगा, तब तक ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी।

दिल्ली में रेडियोलॉजिस्ट है महिला
महिला डॉक्टर निशि कुमारी ने बताया कि वे रेडियोलॉजिस्ट हैं और दिल्ली में ही रहती है। कभी-कभी रांची आती है। उनकी जमीन के बगल में रहने वाले ज्ञान गौरव और सौरव सुमन अक्सर उन्हें जमीन खाली करने की धमकी देते हैं। या फिर जमीन के बदले में पैसे की डिमांड करते है। बार-बार जान से मारने की धमकी देते है। जमीन की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इसी का फायदा उठा कर वे लोग मेरी जमीन हड़पना चाहते है। इसी बात को लेकर दोनों युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। अन्य पड़ोसियों के समय पर आने के कारण मेरी जान बच सकी। अरगोड़ा थाना प्रभारी सतीश गोराई ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है। ताकि घटना की पूरी जानकारी सामने आ सके।

See also  पटना एम्स के निदेशक की मुश्किलें बढ़ी, अवमानना मामले में कैट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now