मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के श्राद्धकर्म के लिए 42 DSP रामगढ़ में तैनात, स्व. रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने वालों का नेमरा में लगा तांता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 13, 2026

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मांग स्व. रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व विधि व्यवस्था संभालने के लिए रामगढ़ जिले में डीएसपी स्तर के 42 अतिरिक्त अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है।इनकी तैनाती पांच दिनों के लिए होगी, जो 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक रामगढ़ जिला में प्रतिनियुक्त होंगे। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। ये अधिकारी रामगढ़ से हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक विधि व्यवस्था संभालेंगे।

ये हैं 42 DSP, जो संभालेंगे रामगढ़ जिले में विधि व्यवस्था की कमान

क्रम संख्याअधिकारी/कर्मी का नामवर्तमान तैनाती / पदस्थापना
1सुरजीत कुमारएएसपी अभियान, गिरिडीह
2जयश्री कुजूररेल, जमशेदपुर
3तरुण कुमारजैप-1
4मनोज कुमार-03जैप-1
5धीरेंद्र नारायण बंकाजैप-2
6जयप्रकाश नागजैप-2
7कपिंदर उरांवजैप-5
8नौशाद आलमजैप-5
9सहदेव प्रसादजैप-7
10रजत माणिक बाख्लाजैप-7
11प्रवीण कुमार सिंहजैप-7
12अमिता लकड़ाजैप-7
13तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहाजैप-7
14प्रदीप उरांवजैप-7
15सुमित प्रसादजैप-7
16दयानंद आजादजैप-8
17हेलेन सोयजैप-10
18पूनम मिंजजैप-10
19अनुज उरांवजैप-10
20बचनदेव कुजूरआइआरबी-01
21अजय कुमार केशरीआइआरबी-03
22अरविंद कुमार बिन्हाआइआरबी-3
23विजय कुमार कुशवाहाआइआरबी-4
24जयदीप लकड़ाआइआरबी-5
25चंदन कुमार वत्सआइआरबी-8
26प्रदीप कुमार-03मुख्यालय, लातेहार
27पवन कुमार-02आइआरबी-08
28आशुतोष कुमार सत्यमआइआरबी-10
29संदीप सुमनआइआरबी-10
30प्रदीप पाल कच्छपएटीएस
31अंकिता रायएटीएस
32मनोज कुमार रायएटीएस
33सुदर्शन कुमार आस्तिकएसीबी
34सुमित सौरभ लकड़ाएसीबी
35नीरजजमशेदपुर
36तौकिर आलमविशेष शाखा
37भोला प्रसाद सिंहएसटीएफ
38महेश प्रजापतिएसटीएफ
39चंद्रशेखर आजादएसटीएफ
40अशोक रविदासएसटीएफ
41अरविंद कुमार सिंहएसटीएफ
42आनंद ज्योति मिंजएसटीएफ
See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे परिवार के साथ किया केदारनाथ के दर्शन, पत्नी और बच्चों के साथ उत्तराखंड के दर्शनीय स्थन का करेंगे दौरा
nemra new 1791894519360 1791894580742 v

वहीं नेमरा में स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने वालों का नेमरा में तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री के पैतृक गांव में उनकी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, कोडरमा के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार राय, चतरा सांसद काली चरण सिंह, बिहार के दरभंगा के एम.एल.सी सुनील चौधरी, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता, विधायक नागेंद्र महतो, विधायक सुदीप गुड़िया, पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह एवं जानकी यादव, दिनेशानंद गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व आगंतुकों ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। साथ ही मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धसुमन अर्पित किया।

WhatsApp Image 2026 10 13 at 7.07.07 PM

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निरीक्षण कर अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन के दशकर्म एवं संस्कार भोज की चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने लगाये जा रहे पंडाल, पार्किंग, बैरिकेडिंग सहित अन्य सुविधाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

See also  मानसून अटका, झारखंड में 20 जून तक एंट्री की उम्मीद, अगले दो दिनों तक सताएगी गर्मी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now