चाईबासा में कार और ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे थे सभी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 13, 2026

चाईबासा में कार और ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे थे सभी

पश्चिमी सिंहभूमः चाईबासा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। हादसा हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास कार और ट्रेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर से हुआ। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे थे।इसी दौरान कुदापी डाउन के समीप उनकी कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है
बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।परिवार के लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए इस भीषण हादसे ने उनकी यात्रा को मातम में बदल दिया।दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी और दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

See also  रांची में देर रात चला सघन अपराध-रोधी अभियान, 15 से अधिक स्थानों पर पुलिस की कड़ी चेकिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now