BBMKU का तीसरा दीक्षांत समारोह: राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधायक जयराम महतो को दी PhD की डिग्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 9, 2026

BBMKU का तीसरा दीक्षांत समारोह: राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधायक जयराम महतो को दी PhD की डिग्री

धनबादः बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एकेडमिक ब्लॉक में हुए दीक्षांत समारोह राज्यपाल के हाथों छात्रों को डिग्री दी गई।

डुमरी से जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो को भी दीक्षांत समारोह में पीएचडी की डिग्री दी गई। इस समारोह में जयराम महतो अपनी मां को लेकर पहुंचे थे। डिग्री मिलने के बाद उन्होंने अपनी मां और समारोह में मौजूद प्रोफेसरों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।जयराम महतो ने BBMKU के अंग्रेजी विभाग से पीएचडी पूरी की है और परीक्षा बोर्ड से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी पीएचडी की डिग्री उन्हें समारोह में राज्यपाल ने दिया अब वो अपने नाम के आगे डॉक्टर जयराम महतो लगाया करेंगे।

दीक्षांत समारोह से पहले विश्वविद्यालय के परीक्षा बोर्ड की बैठक में 31, 926 छात्रों को डिग्री प्रदान करने की मंजूरी दी गई थी। लेकिन समारोह में डिग्री देने के लिए सिर्फ 149 छात्रों का चयन किया गया, जिसमें टॉपर के अलावा पीएचडी स्कॉलरों शामिल थे, जिन्हें समारोह में डिग्री दी गई। 149 विद्यार्थियों में एक डीलिट, 45 पीएचडी और 103 यूजी-पीजी व अन्य श्रेणियों के टॉपर्स शामिल हैं। इन्हें दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्रियां और पदक प्रदान की गई।

See also  जमशेदपुर का आदिल पाकिस्तानी जासूस होने के शक में गिरफ्तार, एक असली और दो जाली पासपोर्ट जब्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now