रांची के बार और होटलों में छापेमारी, देह व्यापार का हुआ खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 4, 2026

रांचीः शनिवार देर रात रांची पुलिस ने कई होटल और बार में छापेमारी की। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कोतवाली और लालपुर इलाके में 10 से ज्यादा होटलों और बार में छापेमारी की गई। इस दौरान कचहरी चौक के पास स्थित एक होटल में देह व्यापार का खुलासा हुआ। पुलिस ने होटल के कमरों से आधा दर्जन से अधिक युवतियों को पकड़ा, वहीं कई युवतों से हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

IMG 20261003 WA0096

सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर होटल एवं बारों में छापेमारी की। कई कार्रवाई का मकसद होटल एवं बार में चल रही अनैतिक गतिविधियों और अनियमिमता को पकड़ना था। नाबालिगों को शराब परोसे जाने, देर रात तक बार के संचालन करने और होटल की आड़ में देह व्यापार करने की शिकायतों के बाद ये कार्रवाई की गई। रांची के चर्चित मून टाउन, लूप, ड्रामा वाइन एंड डाइन जैसे बारों के पास जैसे ही पुलिस पहुंची हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने सभी को संयमित रहने को कहा। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी बार का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने लाइसेंस और सुरक्षा से जुड़े सभी कागजों की गहना से जांच की। लालपुर इलाके में भी कई बार की जांच की गई और संदिग्ध युवक-युवतियों से पूछताछ हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य होटल और बार की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना है। जांच पूरी होने के बाद ही कथित नेटवर्क में शामिल लोगों और उनकी भूमिका की पूरी तस्वीर साफ होगी।

See also  बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

1200 675 27784322 168 27784322 1791079605686

कचहरी इलाके के होटल में देह व्यापार
रांची पुलिस ने लालपुर और कचहरी इलाके के कई होटलों और बार में छापेमारी की। इस दौरान कचहरी चौक स्थित एक होटल में देह व्यापार का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, होटल में कमरे बुक कर कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने अचानक होटल में दबिश दी। टीम ने रिसेप्शन से लेकर कमरों तक की जांच की और होटल में ठहरे लोगों का रिकॉर्ड खंगाला। कार्रवाई के दौरान पुलिस को कई अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने मौके से बरामद मोबाइल फोन और अन्य सामान को जांच के दायरे में लिया है। इनकी जांच के जरिए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवतियों को होटल तक कौन पहुंचाता था, ग्राहकों से संपर्क किस माध्यम से होता था और पैसों का लेन-देन कैसे किया जाता था। पुलिस को इस पूरे मामले में दलालों की भूमिका की भी आशंका है।

See also  गढ़वा के नगर ऊंटारी सिविल कोर्ट परिसर से कैदी फरार, पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल

jh ran 01 nightraid avb 7200748 04102026072653 0410f 1791079013 247

होटल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के घेरे में
एएसपी कोतवाली निखिल राय के अनुसार, फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।होटल के दस्तावेज, कमरों की बुकिंग और मोबाइल से मिलने वाली जानकारी के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।पुलिस होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है कि उसे कथित गतिविधियों की जानकारी थी या नहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now