रांचीः झारखंड में सक्रिय संगठित अपराध और रंगदारी नेटवर्क के खिलाफ एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) और रांची पुलिस ने संयुक्त अभियान तेज कर दिया है। जांच के दौरान पुलिस को प्रिंस खान गिरोह के संचालन और उसके डिजिटल नेटवर्क को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान पाकिस्तान में बैठकर खुद मोबाइल फोन से धमकी भरे वीडियो बनाता है, लेकिन उन्हें सीधे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड नहीं करता।
गिरोह के सदस्यों से करवाता है अपलोड
जांच एजेंसियों का मानना है कि प्रिंस खान को इस बात की जानकारी है कि यदि वह खुद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करेगा तो तकनीकी जांच के माध्यम से उसकी लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। इसी कारण वह वीडियो रिकॉर्ड कर अपने विश्वस्त सहयोगियों और गिरोह के सदस्यों को भेजता है।


