लोहरदगा में सीमेंट व्यवसायी को लेवी के लिए धमकी, दुकान में चलाई गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2026

लोहरदगा में सीमेंट व्यवसायी को लेवी के लिए धमकी, दुकान में चलाई गोली

लोहरदगा : जिले में एक बार फिर राहुल सिंह गिरोह ने दस्तक दी है। इस बार इस आपराधिक गिरोह ने शहरी क्षेत्र के हरमू रोड में एक सीमेंट व्यवसायी से न लेवी की मांग की हैl साथ ही दहशत फैलाने के उद्देश्य से सीमेंट दुकान में फायरिंग भी की है। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को मिली है। जिसके बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मामले में लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी का कहना है कि पुलिस को इसकी सूचना मिली है, पुलिस जांच कर जल्द ही पूरी स्थिति स्पष्ट करेगी। बताया जाता है कि व्यवसायी राजेंद्र वर्मा को दो दिन पहले व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से लेवी के लिए धमकी मिली थी। जिसमें लेवी नहीं देने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। यह मैसेज राहुल सिंह गिरोह की ओर से किया गया था। इसके बाद इस मामले की शिकायत राजेंद्र वर्मा ने सदर थाना पुलिस से की थी। मामले को लेकर सदर थाने में दो दिन पहले प्राथमिक की भी दर्ज की गई थी। इसी बीच शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने राजेंद्र वर्मा के हरमू रोड स्थित सीमेंट दुकान में पहुंचकर फायरिंग की। साथ ही एक बार फिर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है। गोली चलने की सूचना पुलिस को रात में ही मिली थी।

See also  निजी अस्पतालों की लूट ? इंजेक्शन खरीदते हैं ₹11 में और मरीज से वसलूते हैं ₹325...महाराष्ट्र के तुकाराम मुंढे का बड़ा खुलासा

जिसके बाद पुलिस ने कथित रूप से राजेंद्र वर्मा से भी मामले की जानकारी लेनी चाही, परंतु राजेंद्र वर्मा और उनके परिवार को गोली चलने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। इसके बाद भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए शहर में रात भर पेट्रोलिंग बढ़ा दिया था। शनिवार की सुबह जब राजेंद्र वर्मा दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो उन्हें दुकान की शटर पर गोली चलाए जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शहरी क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर लोग सशंकित नजर आ रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now