साहिबगंज के गर्ल्स हॉस्टल में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, निदेशक और गार्ड गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 2, 2026

साहिबगंज के गर्ल्स हॉस्टल में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, निदेशक और गार्ड गिरफ्तार

साहिबगंजः दुर्गा स्थित एक निजी आवासीय स्कूल के छात्रावास में आठवीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर रांगा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने स्कूल के गार्ड साहेब राम लोहार और निदेशक जाफर शेख को गिरफ्तार किया है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्कूल के गार्ड साहेब राम लोहार ने छात्रावास में ही छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। फिर धमकी देकर उसे चुप करा दिया। 14 सितंबर को छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों को स्कूल बुलाया गया। इसी दौरान छात्रा ने उन्हें घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन से जुड़े ठाकुर आनंद और निदेशक जफर शेख ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बावजूद पुलिस को सूचना नहीं दी। छात्रा को इलाज के लिए मालदा ले जाया गया और मामले को दबाने की कोशिश की गई।

प्रबंधन की भूमिका की जांच
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य जिम्मेदार पदों पर मौजूद लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का कोर्ट में बयान, मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 51 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के SDO बदले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now