लोहरदगाः झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देश पर सोमवार को लोहरदगा जिला मुख्यालय में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में झामुमो पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में पावरगंज चौक (सुभाष चौक) पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। पावरगंज चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले का दहन किया।


प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक प्रक्रियाओं की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा तथा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मामलों में पारदर्शिता एवं स्पष्टता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि केंद्रीय समिति के निर्देश पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों के विरोध में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित अन्य विषयों को लेकर झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी और मताधिकार से जुड़े विषयों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा चुनाव प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शिता आवश्यक है। जिला कार्यालय से पावरगंज चौक तक निकले जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। पावरगंज चौक पर पुतला दहन के बाद पार्टी नेताओं ने कहा कि मतदाता अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों पर झामुमो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा। प्रदर्शन में झामुमो के जिला सचिव अनिल उराव केंद्रीय समिति सदस्य राधा तिर्की ययुवान्ति देवी अख्तर अंसारी निरु भगत युवा जिलाध्यक्ष अजय उराव सरस्वती कच्चाप बबलू खान अफरोज आलम रज्जोकिशोर राम परवेज़ आलम बिनेश गुप्ता साकिर अंसारी बालमुकुंद लोहरा सजाद अंसारी कृष्णा उरव अकास कुमार हसनैन खलीफा अहद खान मोनू कुमार सही कुमार बिजय उराव इसरार अहमद पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं सचिव, नगर समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, केंद्रीय समिति के सदस्य, सक्रिय कार्यकर्ता तथा विभिन्न वर्ग संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। जुलूस और पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पावरगंज चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल राजनीतिक रूप से सरगर्म रहा।






