जमशेदपुर के बिंदल मॉल में उडुपी रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोग घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2026

जमशेदपुर के बिंदल मॉल में उडुपी रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोग घायल

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों को निशाना बनाकर बदमाशों ने गोलियां चला दीं। गोलीबारी में दिलशाद, डोमिनिक सैमसन, रिजवान और कृष्णा चौधरी घायल हो गए। सभी को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट में सैमसन अपने चार साथियों के साथ गेट के पास बैठा था। अन्य टेबलों पर परिवार के साथ लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान टोपी पहने एक बदमाश रेस्टोरेंट में घुसा और मौजूद लोगों से टेबल के नीचे छिपने को कहा। इसके बाद उसने सैमसन और उसके साथियों पर लगातार गोलियां चला दीं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। गोली लगने से घायल तीनों युवकों को आनन-फानन में टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। फायरिंग के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

See also  नागपुर में बारूद कंपनी में विस्फोट, 15 की मौत,18 गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now