बिहार के खगड़िया में यात्रियों से भरी बस में लगी आग, नेपाल से गयाजी पितृपक्ष मेला में जा रहे थे सभी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2026

बिहार के खगड़िया में यात्रियों से भरी बस में लगी आग, नेपाल से गयाजी पितृपक्ष मेला में जा रहे थे सभी

खगड़िया: शनिवार की सुबह बिहार के खगड़िया जिले में चलती बस में आग लग गई। मानसी थाना क्षेत्र के अनिल होटल के पास एनएच-31 पर सीएनजी बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने यात्रियों को जलती बस से बाहर निकाला।

नेपाल से गया जी पिंडदान के लिए जा रहे थे यात्री
जानकारी के मुताबिक, बस नेपाल से आ रही थी और उसमें सवार तीर्थयात्री गया जी में पिंडदान के लिए जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 3 बजे मानसी थाना क्षेत्र के छभ्-31 पर अनिल होटल के सामने अचानक बस में आग लग गई।आग लगने के बाद यात्रियों को तत्काल बस से बाहर निकाला गया।

देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी बस
बस में लगी आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों से घिर गई और सड़क किनारे खड़ी बस धू-धूकर जलने लगी। आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया।

See also  झारखंड में मानसून हुआ एक्टिव, रांची में 20 एमएम बारिश, आज पूरे राज्य में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

आग लगने के कारणों की जांच जारी
मानसी थाना प्रभारी दीपक कुमार के अनुसार, घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल बस में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now