पटना के होटल में सेक्स रैकेट चलाने का खुलासा, राजीव नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर में छापेमारी,युवक-युवतियां गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2026

पटना के होटल में सेक्स रैकेट चलाने का खुलासा, राजीव नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर में छापेमारी,युवक-युवतियां गिरफ्तार

पटनाः राजधानी पटना के राजीव नगर थानाक्षेत्र में गांधीनगर स्थित सेक्टर -04 के पास स्थित होटल सनशाइन होलीडे में पुलिस ने छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को डायल-112 पर सूचना मिली थी कि होटल में नाबालिग लड़कियों को लाकर चोरी-छिपे देह व्यापार कराया जा रहा है।सूचना के बाद वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई और उनके निर्देश पर टीम गठित कर होटल में छापेमारी की गई।ASP लॉ एंड ऑर्डर-2 सुषमा सागर ने बताया कि छापेमारी के दौरान होटल के दो कमरों से दो लड़कियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। होटल के काउंटर से दो संचालकों को भी पकड़ा गया।

3 मोबाइल, कंडोम के पांच पैकेट बरामद
पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल, विभिन्न कंपनियों के कंडोम के पांच पैकेट, इस्तेमाल किए गए छह कंडोम, 22,700 रुपये नकद, एक लैपटॉप, होटल रजिस्टर, एक लाइटर और एक पेटीएम बॉक्स बरामद किया है।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों की पहचान संदीप कुमार तिवारी (27), रिषु कुमार (28), सुमन कुमार (25) और रवि कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और होटल में नाबालिग लड़कियों को लाने तथा देह व्यापार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

See also  झारखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए जुएल उरांव पर्यवेक्षक नियुक्त,जनजातीय मामलों के हैं केंद्रीय मंत्री
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now