पटनाः भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के लिए नए प्रभारी को नियुक्त कर दिया है। वरिष्ठ नेता हरीश द्विवेदी को नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।पूर्व मंत्री मंगल पांडे को असम का प्रभारी बनाया गया है वहीं बिहार से आने वाले निवेदिता सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार के ही राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को पश्चिम बंगाल का सह-प्रभारी बनाया गया है।




कौन हैं हरीश द्विवेदी?
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह बस्ती लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। बिहार के प्रभारी बनने से पहले वह असम के प्रभारी थे।




