झारखंड के 3 PDJ बने हाईकोर्ट के जज, सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2026

झारखंड के 3 PDJ बने हाईकोर्ट के जज, सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

रांची: झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

जिन तीन न्यायिक अधिकारियों की हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति हुई है, उनमें गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद, साहिबगंज के पीडीजे अखिल कुमार और डालटनगंज के पीडीजे राम शर्मा शामिल हैं।

judge 1789805928446

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन तीनों न्यायिक अधिकारियों को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाए जाने की अनुशंसा की थी। कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद केंद्र सरकार ने नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की है।
तीनों न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के बाद झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इससे पहले चीफ जस्टिस एमएस सोनक सहित हाईकोर्ट में 13 न्यायाधीश कार्यरत थे। वहीं, हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पद 25 हैं।

See also  गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और स्कार्पियों में टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now