मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के हिल व्यू अस्पताल में कराया गया भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के हिल व्यू अस्पताल में कराया गया भर्ती

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के संचालक और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नितेश प्रिया ने उनके भर्ती होने की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री की मां अभी दो दिन पहले ही हैदराबाद से इलाज कर रांची लौटी थी। गुरुवार देर शाम सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।फिलहाल अस्पताल की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

इससे पहले झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के दो दिन मुख्यमंत्री अपनी मां को लेकर हैदराबाद गए थे। करीब एक हफ्ते हैदराबाद में रहने के बाद वो स्वस्थ हो गई थी, इसके बाद पूरा परिवार रांची लौट आया था। गुरुवार को दिवंगत सुदिव्य सोनू के श्राद्धकर्म से लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी एक बार फिर से मां रूपी सोरेन को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल गुरुवार शाम पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉक्टरों की टीम से लगातार संपर्क में है। डॉक्टरों की टीम रूपी सोरेन की इलाज कर रही है।

See also  झारखंड विधानसभा के कर्मी ने धुर्वा डैम में कूदकर की आत्महत्या, गाड़ी-चप्पल से हुई पहचान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now