सरायकेला में ठेकेदार संजय कुमार डालमिया के घर ED की रेड, JSCB घोटाले में कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2026

सरायकेला में ठेकेदार संजय कुमार डालमिया के घर ED की रेड, JSCB घोटाले में कार्रवाई

DESK: सरायकेला के झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी बैंक घोटाले में ईडी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को ईडी ने झारखंड और उड़ीसा में 7 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी पीएमएलए की धारा 17 के तहत यह तलाशी और जब्ती की कार्रवाई कर रही है। घोटाले का मुख्य आरोपी संजय कुमार डालमिया है, जिसने अधिकारियों के साथ मिलकर जेएससीबी के साथ फ्रॉड किया था।

35 करोड़ रुपये के लोन मामले में ईडी की छापेमारी
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सहकारिता बैंक से करीब 35 करोड़ रुपये का लोन लेने और उसके भुगतान नहीं किए जाने से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। ईडी की टीम मामले से संबंधित वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

संजय डालमिया के ठिकाने पर ईडी की कार्रवाई जारी
छापेमारी के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक छापेमारी को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। टीम की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लोन मामले पर कारोबारी संजय डालमिया जमानत पर बाहर है। मामला सरायकेला के जेएससीबी शाखा का है। यहां के अधिकारियों के साथ मिलकर संजय कुमार डालमिया ने बड़ा फ्रॉड किया था।

See also  शादी के बाद नकदी और जेवर लेकर परिवार के साथ दुल्हन फरार, दूल्हे ने दर्ज कराई शिकायत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now