JSSC CGL और JPSC परीक्षा में गड़बड़ी का मामला, CID ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2026

JSSC CGL और JPSC परीक्षा में गड़बड़ी का मामला, CID ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

रांचीः जेएसएससी-सीजीएल और जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी मामले को लेकर सीआईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को सीआईडी की टीम ने जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जमशेदपुर के रहने वाले ऋतिक रोशन और रांची के रहने वाले पंकज प्रशून पर रांची के शिवांगन की पाठशाला के संचालक संजीत कुमार के माध्यम से परीक्षाओं में अनुचित लाभ लेने का आरोप है।

WhatsApp Image 2026 09 16 at 5.01.44 PM
वहीं जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के मामले में कोडरमा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राजेश कुमार यादव और संदीप कुमार को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। इन पर जेएसएससी-सीजीएल के कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है।

See also  बिहार में नाबालिग की हत्या के बाद तनाव, प्रेम-प्रसंग में धारदार हथियार से काट डाला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now