जापान एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर, प्लेन में लगी भयंकर आग, प्लेन में 379 पैसेंजर थे सवार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2024

जापान-इस वक्त की बड़ी खबर जापान एयरपोर्ट से आ रही है जहां टोक्यो हानेडा एयरपोर्ट के रनवे पर दो विमानों की टक्कर हो गई है। टक्कर की वजह से प्लेन में भयंकर आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक प्लेन में 379 पैसेंजर सवार थे।
जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके के अनुसार, विमान के लैंडिंग के बाद अन्य विमान से टकराने की वजह से प्लेन में आग लग गई है। टक्कर के बाद विमान में सवार 5 लोग लापता बताये जा रहे है, हालांकि पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया है।एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद हानेडा एयरपोर्ट के रनवे को बंद कर दिया गया है।
जापानी मीडिया के मुताबिक, जिस फ्लाइट में आग लगी है उसका नंबर JAL 516 था और इस फ्लाइट ने होक्काइडो से उड़ान भरी थी. विमान स्थानीय समयानुसार 16:00 बजे न्यू चिटोस हवाई अड्डे से रवाना हुई और 17:40 बजे हानेडा में उतरने वाली थी,NHK पर लाइव फुटेज में विमान की खिड़कियों से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं,एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों और चालक दल को निकाल लिया गया है।

See also  अमन साहू गैंग के राहुल सिंह ने दी धमकीः मैनेजमेंट के बिना झारखंड-बंगाल में काम नहीं कर पाएंगी कंपनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now