साहिबगंज में पति ने प्रेमी के साथ कराई पत्नी की शादी, इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती प्यार से शादी में बदली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 10, 2026

साहिबगंज में पति ने प्रेमी के साथ कराई पत्नी की शादी, इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती प्यार से शादी में बदली

साहिबगंज : जिले के मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र के गैलेक्सी मैदान निचला टोला में गुरुवार को एक अनोखा विवाह चर्चा में बन गया। यहां एक पति ने करीब आठ वर्ष पुराने वैवाहिक रिश्ते को खत्म करते हुए पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुटे रहे।

बताया जाता है कि नयाटोला निवासी विनोद मंडल की शादी करीब आठ वर्ष पहले कोदरजन्ना में हुई थी। जिसके बाद सबकुछ ठीक चल रहा था, पर कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी की इंस्टाग्राम के जरिए बाखरपुर निवासी गोलू कुमार से पहचान हुई। बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने पत्नी और उसके प्रेमी को समझाने का प्रयास किया। हालांकि दोनों अपने फैसले पर कायम रहे। इसके बाद विनोद मंडल ने दोनों की इच्छा और आपसी सहमति को देखते हुए पत्नी का विवाह गोलू कुमार से कराने का निर्णय लिया।

See also  मुख्यमंत्री के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर JMM कार्यकर्ताओं ने कराया दुमका बंद

WhatsApp Image 2026 09 10 at 7.31.05 PM

स्थानीय लोगों की मौजूदगी में गुरुवार को गैलेक्सी मैदान में दोनों का विवाह कराया गया। प्रेमीयुगल की विवाह के बाद नवविवाहित जोड़े ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा और आपसी सहमति से यह फैसला लिया है। दोनों ने साथ रहकर आगे का जीवन बिताने की बात कही। गोलू कुमार ने बताया कि उसके माता-पिता भी इस रिश्ते के लिए सहमत हैं और वह अपनी पत्नी को अपने साथ रखेगा। आठ वर्ष पुराने वैवाहिक रिश्ते के बाद पति द्वारा पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विवाह के लिए सहमति देने का यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा में बना हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now