रांची: चतरा विधायक और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ पासवान के कथित अपहरण की सूचना से रांची में हड़कंप मच गया। आरोप है कि रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के पास कुछ अज्ञात लोग स्कॉर्पियो और थार गाड़ियों से पहुंचे और छात्र के साथ मारपीट करने के बाद उसे अपने साथ ले गए।बाद में पुलिस ने विधायक के बेटे को सकुशल बरामद कर लिया।


माननीय विधायक श्री जनार्दन पासवान जी के पुत्र को राँची के धुर्वा से बरामद कर लिया गया है। विधायक जी ने बताया कि उनके पुत्र के साथ मारपीट भी की गई है।
यह घटना झारखंड की ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब एक विधायक के पुत्र को सरेआम उठा लिया जाए और उसके साथ…
— Aditya Sahu (@AdityaPdSahu) September 7, 2026
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। विधायक जनार्दन पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके बेटे के साथ विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास मारपीट हुई, जिसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक चतरा से रांची के लिए रवाना हो गए। रांची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एमिटी यूनिवर्सिटी के समीप से कथित रूप से अपहृत चतरा विधायक जनार्दन पासवान के छोटे पुत्र सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में चतरा पुलिस ने रांची पुलिस को तकनीकी सहयोग दिया, जिसके बाद पुलिस को सौरभ तक पहुंचने में कामयाबी मिली। विधायक जनार्दन पासवान ने अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की पुष्टि की है। सौरभ के अपहरण की सूचना मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हो गयी थी।
पुलिस ने संभावित ठिकानों की निगरानी के साथ इलाके में सर्च अभियान चलाया। मामले में चतरा पुलिस की तकनीकी टीम ने भी सहयोग किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया गया। हालांकि, घटना के पीछे की वजह क्या है और इसमें किन लोगों की भूमिका रही है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। विधायक पुत्र की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार 2 घंटे पहले विधायक के पुत्र का अपहरण किया गया





