बांकाः भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार की सुबह बांका में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने फुल्लीडूमर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अमित प्रताप सिंह को 75 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी की टीम ने यह ट्रैप कार्रवाई बांका शहर के नेहरू कॉलोनी स्थित बीडीओ के निजी आवास पर की। गिरफ्तारी के बाद टीम बीडीओ और मौके पर मौजूद उनके मामा बच्चन प्रसाद सिंह को बांका परिसदन (सर्किट हाउस) लेकर पहुंची, जहां दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है।







