जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर और उनके दामाद समेत 9 पर हत्या का केस दर्ज, रसोइये की संदिग्ध मौत मामले में मृतक के चाचा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 26, 2026

जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर और उनके दामाद समेत 9 पर हत्या का केस दर्ज, रसोइये की संदिग्ध मौत मामले में मृतक के चाचा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

रांचीः हंसडीहा थाना क्षेत्र के नौनीहाट स्थित डाक बंगला परिसर में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के यहां रसोइये के रूप में काम करने वाले 30 वर्षीय सोनू राउत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन पर विधायक देवेंद्र कुंवर, उनके दामाद समेत कुल नौ लोगों को नामजद किया गया है। चाचा सुनील राउत के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनू देवघर जिले का रहने वाला था।एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक की पत्नी शिल्पी कुमारी ने बताया कि उसके पति छह महीने से विधायक के यहां रहकर खाना बनाने का काम करते थे। सोमवार की देर शाम पति को काम पर रखने वाले व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही चाचा सुनील राउत और मां मुन्नी देवी विधायक के घर पहुंचे। वहां सोनू का शव पंखे से लटका हुआ था। पत्नी के अनुसार, सोनू के शरीर से खून भी बह रहा था। शिल्पी ने आरोप लगाया कि विधायक और उनके परिवार के सदस्यों ने पति की हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। चाचा सुनील राउत ने भी भतीजे की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सोनू छह दिन पहले ही छुट्टी से वापस काम पर आया था।
विधायक दामाद के साथ बाहरः पुलिस के अनुसार, विधायक अपने दामाद के साथ कुछ दिनों से बाहर हैं। घर के अन्य सदस्यों ने भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। युवक ने क्यों और कब फांसी लगाकर जान दी, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
बेटे की मौत के गम में पिता ने खाया कीटनाशकः इधर, सोमवार रात बेटे सोनू की मौत की खबर मिलते ही पिता अनिल राउत ने सदमा बदर्शन न कर पाने पर घर में कीटनाशक खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें देवघर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

See also  रांची में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, उपायुक्त ने फीस वृद्धि पर लगाई रोक, उल्लंघन पर 2.5 लाख तक जुर्माना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now