जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ीः गिरफ्तार के एक महीने बाद निलंबित की गयीं उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 25, 2026

जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ीः गिरफ्तार के एक महीने बाद निलंबित की गयीं उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता

रांचीः जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर झारखंड लोक सेवा आयोग की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता निलंबित कर दी गयी हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। श्वेता गुप्ता फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है। उन्हें जेपीएससी मामले की जांच कर रही सीआईडी ने 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में हैं। गिरफ्तारी के एक महीने के बाद उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। काफी समय तक उनके मामले की अधिकृत सूचना कार्मिक विभाग को नहीं मिली थी। ऐसे में उनका निलंबन लटका हुआ था। अब जाकर उन्हें निलंबित किया गया है। सामान्य मामले में सरकारी सेवक के गिरफ्तार होने या न्यायिक हिरासत में 48 घंटे होने पर निलंबित कर देने का नियम है।

श्वेता गुप्ता फिर जेपीएससी में उप परीक्षा नियंत्रक नियुक्त
श्वेता गुप्ता झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। वह इसके पूर्व भी जेपीएससी में उप परीक्षा नियंत्रक के पद पर थीं। दो साल से अधिक इस पद पर रहने के बाद उनका तबादला खाद्य आपूर्ति विभाग में किया गया था। वह खाद्य आपूर्ति विभाग में योगदान नहीं कर रहीं थी, तब कार्मिक विभाग ने उन्हें पत्र लिख कर योगदान करने को कहा।
JPSC में प्रतिनियुक्ति के 13 दिन बाद गिरफ्तारी
कार्मिक विभाग के आदेश के बाद उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग में योगदान दिया था, लेकिन योगदान के बाद ही उन्हें फिर जेपीएससी में प्रतिनियुक्त कर दिया गया। उन्हें अभी 15 दिनों के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। अभी उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि को 13 ही दिन हुए थे और वह गिरफ्तार हो गयीं।

See also  बिहार में DDC ने भ्रष्टाचार की कमाई से पत्नी को बनाया करोड़पति, SVU की छापेमारी में कई प्रॉपर्टी का हुआ खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now