हजारीबाग के जीटी रोड़ पर मवेशियों से लदे 21 ट्रकों को पुलिस ने रोका, बिहार से बंगाल पशुओं को भेजने का दावा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 22, 2026

हजारीबाग के जीटी रोड़ पर मवेशियों से लदे 21 ट्रकों को पुलिस ने रोका, बिहार से बंगाल पशुओं को भेजने का दावा

हजारीबागः शनिवार की सुबह बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर नईटांड के पास जीटी रोड़ पर गश्ती के दौरान पुलिस ने मवेशियों से लदे 21 ट्रकों को रोका और जांच शुरू की। बताया गया कि सभी वाहनों में गोवंशीय पशु लदे हैं। ट्रकों के आगे और पीछे एनीमल कैरियर के बैनर लगे थे। बरही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिनोद कुमार ने बताया कि वाहनों को रोककर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

WhatsApp Image 2026 08 22 at

जांच के क्रम में पशुओं के सुरक्षित रखरखाव के लिए बरकट्ठा पुलिस के सहयोग से फिलहाल उन्हें घंगरी में उतारकर रखा जा रहा है। पुलिस पशु व परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच के साथ यह भी सत्यापित कर रही है कि पशु दुधारू हैं या अवैध तरीके से ले जाए जा रहे हैं। इधर, पशु मालिकों ने पुलिस को बताया कि वे बिहार के काराकाट मवेशी मेला से बंगाल के विभिन्न खटालों के लिए पशु ले जा रहे हैं। उनके अनुसार, 20 ट्रकों में भैंस व उनके बच्चे तथा एक ट्रक में गाय व उनके बछड़े हैं। उनके पास मेला से खरीद के कागजात, टैक्स जमा करने के प्रमाण और परिवहन संबंधी दस्तावेज हैं।

See also  बगहा में बाघ के हमले से महिला की मौत, 24 घंटे के अंदर हमले की दूसरी घटना

WhatsApp Image 2026 08 22 at 11.08.56 AM

पशु मालिकों के साथ एक महिला अधिवक्ता भी कार से चल रही हैं, जो प्रशासन को आवश्यक कानूनी जानकारी दे रही है, हालांकि जिसे महिला अधिवक्ता बताया जा रहा है वह पत्रकारों को बयान देने से इंकार की। वहीं पुलिस ने बरही पशुपालन विभाग के कर्मी को भी जांच के लिए बुलाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, मवेशियों से लदे 21 ट्रकों का काफिला रोके जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

WhatsApp Image 2026 08 22 at 11.08.55 AMWhatsApp Image 2026 08 22 at 11.08.54 AM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now