रांची के एलबर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन के दौरान हंगामा, JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच और JMM कार्यकर्ताओं में झड़प

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 21, 2026

रांचीः शुक्रवार शाम को JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। रिफॉर्म्स मंच का आरोप है कि पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मंच के कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए।सदर अस्पताल गेट के पास पुलिस हंगामें की स्थित उत्पन्न हो गई। पुलिस ने छात्रों को पीछे हटाया इस दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया जिसमें कई घायल हो गए।

WhatsApp Image 2026 08 21 at 8.24.54 PM
रिफॉर्म्स मंच के नेता रविंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने छात्रों से पुतला छीन लिया। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले के बाद मंच की ओर से सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान झामुमो के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और पुतला छीनने लगे, जिसके बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।जेपीएससी कार्यालय के पास छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान खूब हंगामा हुआ।

See also  संजीव सिंह बने धनबाद के मेयर, JMM प्रत्याशी को दी मात, BJP के उम्मीदवार रहें चौथे नंबर पर

1200 675 27451496 thumbnail 16x9 jjdjd
मंच का कहना है कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। रिफॉर्म्स मंच ने आरोप लगाया कि उनके कार्यक्रम में झामुमो कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद माहौल तनावपूर्ण हुआ। मंच ने घटना को लेकर प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

WhatsApp Image 2026 08 21 at 8.24.56 PM
घटना के दौरान अल्बर्ट एक्का चौक पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने के बाद पुलिस ने स्थिति संभाली।

WhatsApp Image 2026 08 21 at 8.24.59 PM
JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच की ओर से कहा गया कि हाई कोर्ट के फैसले के बाद छात्रों में नाराजगी है और इसी के विरोध में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रांची में भी मंच के छात्र कार्यकर्ता अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन करने पहुंचे थे। इसी दौरान JMM कार्यकर्ताओं के पहुंचने और पुतला छीनने के आरोप के बाद विवाद बढ़ गया।रिफॉर्म्स मंच ने झामुमो कार्यकर्ताओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर नाराजगी जताई है।वहीं, झामुमो की ओर से इस मामले में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

See also  खुलने लगी महागठबंधन की गांठे, कांग्रेस की सीटों पर RJD उतार रही प्रत्याशी; तनातनी बढ़ी

web file item e19e 21 8 2026 19 50 44

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now