जमशेदपुर ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 20, 2026

जमशेदपुर ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार गिरफ्तार

डेस्कः पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो जमशेदपुर की टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनीष कुमार पर एक मुकदमे में मदद करने के नाम पर शिकायतकर्ता से लगातार रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप था।पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरी सतर्कता बरतते हुए मामले का सत्यापन किया। जब शुरुआती जांच में शिकायत सही पाई गई, तब ब्यूरो की टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी को पकड़ने के लिए एक सटीक ट्रैप योजना तैयार की।

तय योजना के मुताबिक, गुरुवार को दोपहर करीब 1:30 बजे, शिकायतकर्ता रिश्वत की 15 हजार रुपये की रकम लेकर थाना प्रभारी के पास पहुंचा। जैसे ही थाना प्रभारी मनीष कुमार ने वह रकम अपने हाथ में ली, पहले से ही आसपास सादे लिबास में घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया। टीम ने आरोपी के पास से पूरे 15 हजार रुपये नकद भी बरामद कर लिए हैं।

See also  आंखों की चोरी! असली निकाल डॉक्टर ने लगाई कांच की आंख, 8 का हुआ ऑपरेशन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now