JSSC CGL में CID ने एक और अफसर को दबोचा, चतरा में BSO तेजनारायण पंडित अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2026

चतरा: JSSC CGL परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में CID की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में सोमवार देर रात चतरा जिले के पत्थलगड्डा प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि सीआईडी के निर्देश पर पुलिस ने समाहरणालय परिसर से उन्हें अपने कब्जे में लिया, जहां वह विभागीय कार्य से पहुंचे थे।

परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच में सामने आया नाम

जानकारी के अनुसार, JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान तेजनारायण पंडित का नाम सामने आया था। इसके बाद CID के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। फिलहाल उनसे परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर पूछताछ की जा रही है।

CID की टीम उनसे परीक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं, संदिग्ध संपर्कों और मामले में उनकी संभावित भूमिका के बारे में जानकारी जुटा रही है। पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

See also  JMM कोटे से मंत्री बनने वाले विधायकों ने कल्पना सोरेन से आवास पर जाकर की मुलाकात

पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही CID

JSSC CGL मामले की जांच में CID परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े लोगों और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच एजेंसी पहले भी मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

तेजनारायण पंडित से पूछताछ को भी इसी जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और जांच में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर CID आगे की कार्रवाई करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now