नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने संगठन में अनुभवी चेहरों को बरकरार रखने के साथ कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी हैं। नई टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, मीडिया और सोशल मीडिया पदोंसमेत कुल 65 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

- वसुंधरा राजे समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- बी.एल. संतोष संगठन की कमान संभालेंगे
- स्मृति ईरानी समेत 8 राष्ट्रीय महामंत्री
- 16 राष्ट्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी
- झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी
- पीयूष गोयल बने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
- पूर्वोत्तर पर भी विशेष फोकस
- छह मोर्चों की कमान नए चेहरों को
- मीडिया और सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव
- BJP की नई टीम में किसे क्या जिम्मेदारी?
नई टीम में सबसे चर्चित नामों में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बी.एल. संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बने रहेंगे।



वसुंधरा राजे समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
BJP ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर 13 नेताओं को जिम्मेदारी दी है। इनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एस. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद कर शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव… pic.twitter.com/bvSxIZIRtW
— Nitin Nabin (@NitinNabin) August 17, 2026
बी.एल. संतोष संगठन की कमान संभालेंगे
बी.एल. संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बने रहेंगे। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है।
स्मृति ईरानी समेत 8 राष्ट्रीय महामंत्री
नई टीम में कुल आठ राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। इनमें—
- विनोद तावड़े
- सुनील बंसल
- बिप्लब कुमार देब
- स्मृति ईरानी
- डॉ. सतीश पूनिया
- गजेंद्र पटेल
- हरीश द्विवेदी
- संजय भाटिया
शामिल हैं।
स्मृति ईरानी की राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर वापसी को BJP के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
16 राष्ट्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय टीम में 16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इनमें कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेश, मनोज तिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश शामिल हैं।
झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी
नई टीम में झारखंड के डॉ. प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। संगठन में राष्ट्रीय स्तर की यह जिम्मेदारी झारखंड बीजेपी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पीयूष गोयल बने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
पार्टी ने पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया है। वहीं राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
तरुण चुघ राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडे राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं।
पूर्वोत्तर पर भी विशेष फोकस
BJP ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की हैं। डॉ. संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक बनाया गया है, जबकि राजीव बब्बरनॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक होंगे।
वहीं विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है। ऋतुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
छह मोर्चों की कमान नए चेहरों को
BJP ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है—
- युवा मोर्चा: डॉ. हेमांग जोशी
- महिला मोर्चा: रूप कुमारी चौधरी
- ओबीसी मोर्चा: अमरपाल मौर्य
- किसान मोर्चा: बंसीलाल गुर्जर
- एससी मोर्चा: शिवेश कुमार राम
- एसटी मोर्चा: डॉ. मन्नालाल रावत
- अल्पसंख्यक मोर्चा: कुंवर बासित अली
मीडिया और सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव
पार्टी ने मीडिया की जिम्मेदारी अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाकर दी है। उनके साथ आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादवमीडिया सह संयोजक होंगे।
सोशल मीडिया की कमान दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक के तौर पर दी गई है। प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सोशल मीडिया सह संयोजक होंगे।
BJP की नई टीम में किसे क्या जिम्मेदारी?
| पद | नाम |
|---|---|
| राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) | बी.एल. संतोष |
| राष्ट्रीय महामंत्री | विनोद तावड़े |
| राष्ट्रीय महामंत्री | सुनील बंसल |
| राष्ट्रीय महामंत्री | बिप्लब कुमार देब |
| राष्ट्रीय महामंत्री | स्मृति ईरानी |
| राष्ट्रीय महामंत्री | डॉ. सतीश पूनिया |
| राष्ट्रीय महामंत्री | गजेंद्र पटेल |
| राष्ट्रीय महामंत्री | हरीश द्विवेदी |
| राष्ट्रीय महामंत्री | संजय भाटिया |
| राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष | पीयूष गोयल |
| राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी | तरुण चुघ |
| नॉर्थ ईस्ट संयोजक | डॉ. संबित पात्रा |
| मीडिया संयोजक | अनिल बलूनी |
| सोशल मीडिया संयोजक | दीपक म्हस्के |
BJP की नई राष्ट्रीय टीम में पुराने और अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर बनाए रखने के साथ क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश भी दिखाई दे रही है। अब यह टीम पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।






